सफेद बाल
# सफेद बाल
कानों के ऊपर, काले बालों के बीच,
झांकते हैं सफेद बाल,
चिढ़ाते हैं मुझे, और मैं
गिनता हूँ अपनी उम्र, कितने साल?
पूछता हूँ, खुद से क्या मैं बूढ़ा हो रहा?
मेरा प्यारा यौवन जिस पर मुझे नाज था,
वह अब खो रहा?
काले बालों के साथ रहने वाले,
उजले दिन जा रहे हैं;
सफेद बालों संग स्याह दिनों का,
संदेशा ल रहे हैं;
पत्नी ने कहा , देखो जी तुम्हारे कई बाल
सफेद नजर आते हैं,
मैंने कहा, सब प्रदूषण का प्रकोप है,
आजकल तो किशोरों के बाल भी पक जाते हैं।
©आशुतोष साहू
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें