अपशब्द
# अपशब्द
अपशब्द होते हैं बहुत छोटे,
पर होते है ढीठ,जोंख से ,
जो चिपक जाते हैं,
सुनने वाले के हृदय से,
चूसते हैं खून,
उसे सूखा कर देते हैं,
अपशब्दों में होता है
बहुत जहर
सुनते है कान दिल पर
होता कहर,
अपशब्द होते हैं,
पैर में चुभे टूटे कांटे से,
जो बीच-बीच में टीस देते रहते हैं,
पर कुछ लोग अपशब्द बोल कर,
अकेले में दिल की,
भड़ास निकालते हैं,
और कुछ अपशब्द बोल कर
आत्मविश्वास बढ़ाने का
अजीब प्रयास करते हैं,
©आशुतोष साहू,
नारायणपुर(मारो)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें