होली के रंग

होली के रंग,
मैन  चाहा ,
तुझे छुड़ाना,
पर तु नही छूटा,
मुझे अच्छा लगा,
धीरे धीरे जाना,
रोज उस दिन की,
यादों की, याद दिलाना,
धीरे धीरे धीरे जाना...

जैसे होली की उमंग
धीरे धीरे चढ़ी,
तुम भी
भांग के नशे सी,
धीरे धीरे से उतरना
धीरे धीरे धीरे जाना...

©आशुतोष साहू

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट