शहीद भगतसिंह
शहीद भगतसिंह
भगत सिंग था नाम उसका,
सच्चा हिंदुस्तानी था।
जलियावाला बाग का बदला
लेनेवाला बलिदानी था।
गांधी सा शांत न था,
उसका ध्येय कुर्बानी था,
मर कर अलख जगाने को,
फाँसी झूला अभिमानी था।
साम्राज्यवादी पागल कुत्तो को,
पिला दिया पानी था,
बहुत हुए हैं देशभक्त पर,
तेरा ना कोई सानी था,
©आशुतोष साहू, नारायणपुर
नवागढ़ ,बेमेतरा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें