मानव मोबाइल का दास हो गया है।
मानव मोबाइल का दास हो गया है।
अपनो से दूर इसके पास हो गया है।
फेसबुक के फेर में, ये अब फंस गया है।
जांचे बार बार, लाइक को तरस गया है।
व्हाट्सएप पर फोटो बेशुमार, झर रहा है।
उसी उसी फोटो से, मोबाइल भर रहा है।
डिलीट करते करते बुद्धि नास हो गया है।
मानव मोबाइल का दास हो गया है।
जिओ ने बाजार में , मचाया है तहलका।
पहले फोकट में, बाद में जेब किया हल्का।
काल करने वाले, वीडियो कॉल कर रहे हैं।
कीपैड धरने, वाले टच मोबाइल धर रहे है।
वाह रे जिओ कम्पनी गजब तेरा नेटवर्क है।
अंदर अंदर के गांवों में भी,कर रहा वर्क है।
यही आज सबका टाइम पास हो गया है।
मानव मोबाइल का दास हो गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें