परिवर्तन
# परिवर्तन
मैं जो कल था,
आज नही हूँ,
कल था संतोष से सम्पन्न ,
आज हुनइच्छाओं से विपन्न ,
लगता है मैं,
हर क्षण बदल जाता हूँ,
पहले क्षण से बिल्कुल अलग,
शायद इन्ही अवस्थाओं का नाम है जीवन,
मैं मरने के बाद,
'मैं' नही रहूँगा,
क्यों कि मैं बदलता हूँ हर क्षण.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें