तुम याद आ जाते हो
*तुम याद आ जाते हो*
कइ बार मुझे लगता है,मैं तुम्हे भूल रहा हूँ,
लेकिन रोज इसी बहाने याद आ जाते हो।
जब कोई गीत सुनता हूँ,
और जिक्र हो किसी लड़की का,
दिल सोचता है बस तुम्हे,
तुम याद आ जाते हो।
कभी शाम तन्हाई में सूरज की दूर तक फैली लाली देखते,
जब चुपचाप खड़ा हो जाता हूँ,
तुम याद आ जाते हो।
रात में तालाब किनारे,
पैरों को हाथों से बांध,
जब देखता हूं चांद,
तुम याद आ जाते हो।
कई बार ऐसा लगता है,
मैं तुम्हे भूल रहा हूँ, पर इसी बहाने तुम याद आ जाते हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें