वो क्या खूब जमाना था।
# वो क्या खूब जमाना था
जब एक ही चैनल का आना,
बिन मोबाईल का जमाना ,
चिट्ठी का आना जाना था।
वो क्या खूब जमाना था।।
इतवार को ही कार्टून का आना,
कभी आधा देखा और बिजली गुल हो जाना।
मोगली, का वो गाना था।
वो क्या खूब जमाना था।।
एक दो दिन ही पिक्चर आना,
जाग जाग कर उसे देखना,
देखते देखते सो जाना था।
वो क्या खूब जमाना था।।
एक दिन चन्द्रकान्ता देखना ,
हफ्ते भर बातें सुनना-सुनाना
कितना लगता सुहाना था।
वो क्या खूब जमाना था।।
पढ़ना चम्पक,चकमक,चंदामामा,
दादी का कहानी सुनाना।
कल्पनाओं में खो जाना था।
वो क्या खूब जमाना था।।
@ आशुतोष साहू
नारायणपुर, नवागढ़,
(बेमेतरा)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें